{"_id":"68891b8984b43660890e5aab","slug":"a-young-man-was-stabbed-to-death-during-the-dola-procession-one-critical-kushinagar-news-c-7-1-gkp1057-1020426-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डोल जुलूस में चाकू घोंपकर युवक की हत्या, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डोल जुलूस में चाकू घोंपकर युवक की हत्या, एक गंभीर
Wed, 30 Jul 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। कोतवाली थाना क्षेत्र में दरबार रोड स्थित छुछिया गेट के पास मंगलवार देर रात करीब 11 बजे डोल जुलूस के दौरान चाकू मार कर शहर के ही रहने वाले संजय सागर (18) की हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य युवक अंशुमान की हालत गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद ये वारदात हुई। पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
कोतवाल हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि शहर के इंदिरा नगर कॉलोनी से मंगलवार देर शाम नाग पंचमी के अवसर पर डोल जुलूस निकला था। जुलूस दरबार रोड स्थित छुछिया गेट के पास पहुंचा था तभी आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत बजाने को लेकर युवकों के दो गुटों में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष ने ताबड़तोड़ चाकू सेे हमला कर दिया, जिसमें संजय सागर और अंशुमान घायल हो गए। संजय के पेट और अंशुमान की पीठ पर चाकू लगा। पुलिस ने आनन फानन में दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां कुछ देर में संजय की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार जंगल चौरिया और शहर के इंदिरा नगर कॉलोनी के युवकों के बीच तीन-चार दिनों से किसी बात पर विवाद चल रहा था। मंगलवार को जुलूस में गाने की फरमाइश को लेकर बात बिगड़ गई और मामला चाकूबाजी तक पहुंच गया।