फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A young man was beaten up and then pushed into hot jalebi syrup at the Dole fair.

Kushinagar News: डोल मेला में युवक की पिटाई के बाद जलेबी के गर्म शीरा में धकेला

Sat, 04 Oct 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 04 Oct 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
A young man was beaten up and then pushed into hot jalebi syrup at the Dole fair.
दुदही। विशुनपुरा थाने के ग्राम पंचायत गौरी श्रीराम के घोघमलवा गांव के एक युवक को डोल मेला में कुछ युवकों ने पिटाई कर दिया। इसके बाद जलेबी के गर्म शीरा में धकेल दिया, इससे वह झुलस गया। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में चल रहा है। पीड़ित युवक ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं मारपीट में शामिल युवक फरार हैं।
विज्ञापन

गौरी श्रीराम टोला घोघमलवा निवासी मंसूर आलम डोल मेला में गया था। आरोप है कि कोइलसवा गांव के कुछ युवक उसकी पुरानी रंजिश को लेकर पिटाई करने लगे। मारपीट के दौरान जलेबी के गर्म शीरा में धकेल दिया। इससे वह झुलस गया। युवक के घर वाले पहुंचे और घायल को दुदही सीएचसी पर लेकर गए, प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल युवक पुलिस को बताया कि बीते दिनों गौरी श्रीराम के मिनी स्टेडियम में खेल का आयोजन हुआ था। इसमें बांसगांव टोला कोइलसवा निवासी खिलाड़ियों से विवाद हो गया। गांव के लोगों ने बीच बचाव कर विवाद को खत्म करा दिया था। इसी रंजिश को लेकर डोल मेला में उस गांव के कुछ युवकों ने पिटाई किया गया है। गर्म शीरा में धकेलने से बुरी तरह झुलस गया हूं। थानाध्यक्ष विशुनपुरा आनंद गुप्ता का कहना है कि सूचना मिली हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed