{"_id":"680a95e7eeecfcf5e1037ae4","slug":"a-young-man-going-to-a-wedding-procession-died-in-a-collision-between-two-bikes-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-136220-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दो बाइक की टक्कर में बरात जा रहे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दो बाइक की टक्कर में बरात जा रहे युवक की मौत
Fri, 25 Apr 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
दुदही। क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। दूसरे बाइक पर सवार युवक बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं बाकी दो युवकों को हल्की चोटें आई हैं, जिनका इलाज सीएचसी पर कराया गया। हादसे के बाद घर वालों में चीख पुकार मच गई। बरवा पट्टी थाना क्षेत्र के शुकुलपट्टी गांव निवासी अच्छेलाल (20) अपने गांव के दोस्त प्रदीप और बुलेट के साथ बाइक से धुरिया बरात जाने के लिए घर से निकला। बाइक अच्छेलाल चला रहे थे। अभी वह तिवारी पट्टी के पास पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रहा बाइक सवार से भिड़ंत हो गया। बाइक टक्कर होने के बाद अच्छेलाल के सिर में गंभीर चोटें आई, जबकि बुलेट व प्रदीप को हल्की चोटें आई।
वहीं दूसरी बाइक वार सवार युवक मौके से भाग निकला। लोग दुदही सीएचसी पर घायलों को ले गए, अच्छेलाल के सिर में गंभीर चोट होने के कारण डॉक्टर कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया। अच्छेलाल हेलमेट नहीं लगाए थे। अच्छेलाल की शव घर पहुंचा तो परिजनों में चीख पुकार मच गई।