फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A young man died under suspicious circumstances in Khesia Khankhar

Kushinagar News: खेसिया खांखर में संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Wed, 21 May 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 21 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
A young man died under suspicious circumstances in Khesia Khankhar
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के खेसिया खांखर टोला में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार की रात मौत हो गई। मंगलवार को सुबह पत्नी को जानकारी हुई तो उसकी आवाज सुनकर गांव वालों की दरवाजे पर भीड़ जुट गई। सूचना पर आई पुलिस ने फारेंसिक टीम के साक्ष्य लेने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। युवक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था। रामप्रीत चौहान का 37 वर्षीय लड़का सोनू सोमवार की रात को भोजन करने के बाद अपनी पत्नी सिंधु के साथ एक कमरे में सो गया। बगल के कमरे में उसकी दो छोटी बेटियां भी सो गईं।
विज्ञापन

खेसिया खांखर टोला निवासी सोनू राजमिस्त्री का काम करता था। रात में वह भोजन करने के बाद कमरे में सोने चला गया। मंगलवार को भोर में चार बजे इसकी पत्नी सिंधु देवी खेत की तरफ गई थी। वापस लौटी तो बिस्तर पर सोनू की लाश पड़ी थी। इसके शोर मचाने पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। परिजनों ने बताया कि सोमवार को सोनू काम पर नहीं गया था अपनी पत्नी को लेकर ससुराल गया था। दोनों शाम को घर लौटे। इसकी मौत के बाद गांव वालों में तरह-तरह की चर्चा हैं। फारेंसिक टीम ने मौके से जांच के लिए साक्ष्य जुटाया।
विज्ञापन

वहीं पुलिस अभी कुछ कहने से परहेज कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। सोनू का एक 12 वर्षीय बेटा रवि और दो बेटी दस वर्षीय अंजनी और आठ वर्षीय इंदु हैं। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। सोनू करीब एक वर्ष से घर ही रहकर मजदूरी करता था। इसके पहले किसी शहर में रहकर काम करता था। मंगलवार की सुबह वह बाहर कमाने जाने वाला था। इंस्पेक्टर मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed