फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A young man died due to electric shock, there was outcry

Kushinagar News: करंट से युवक की मौत, मची चीख-पुकार

Fri, 01 Aug 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 01 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
A young man died due to electric shock, there was outcry
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव भिस्वा उर्फ विशुनपुर दर्जिया निवासी एक युवक की बृहस्पतिवार को मुजडिहा चौराहे पर एक मकान में टूल्लू पंप में तार जोड़ते समय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव भिस्वा उर्फ विशुनपुर दर्जिया निवासी रामटहल प्रसाद (25) बृहस्पतिवार को दिन में करीब ग्यारह बजे मुजडिहा चौराहे पर एक मकान जहां सेटरिंग का काम चल रहा था। उसी मकान पर पानी की व्यवस्था के लिए टूल्लू पंप में तार जोड़ रहा था। तभी बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

युवक की मौत की खबर सुनते ही चौराहे पर अफरा तफरी मच गई। आस पास के लोगों ने इस घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मृतक की मां रमदासी देवी व बड़ा भाई मोतीलाल मौके पर पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अहिरौली बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गए।
विज्ञापन

युवक के बड़े भाई मोतीलाल ने बताया कि छोटे भाई की अभी शादी नहीं हुई थी। वह पहले टेन्ट की दुकान पर मजदूरी का काम करता था। कुछ माह से सेटरिंग में मजदूर का काम कर रहा था। बिजली के काम की कोई जानकारी नहीं थी। अहिरौली बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि युवक नंगे पांव टूल्लू पंप का तार जोड़ रहा था, तभी बिजली आ गई और उसी के चपेट में आने से रामटहल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed