फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Leopard attacked a woman who went to cut grass in Kushinagar

कुशीनगर: घास काटने गई महिला पर तेंदुए ने किया हमला, गन्ने के खेत में मिला क्षत-विक्षत शव

Thu, 28 Oct 2021 03:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 28 Oct 2021 03:08 PM IST
सार

बता दें कि दो दिन से तेंदुआ इस गांव के आस-पास चहलकदमी कर रहा था। इसकी सूचना भाजपा नेता आनंद सिंह सहित ग्रामीणों ने वन विभाग को दी थी। वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने को कहा था। तेंदुए के भय से लोग दहशत में हैं।

विज्ञापन
Leopard attacked a woman who went to cut grass in Kushinagar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुशीनगर जिले में बुधवार शाम को घास काटने गई मदनपुर सुकरौली गांव की एक महिला को तेंदुए ने मार डाला। उसका शव रात में करीब आठ बजे गन्ने के खेत में क्षत-विक्षत मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद तेंदुए के भय से गांव में दहशत का माहौल है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस और वन विभाग की टीम तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


खड्डा क्षेत्र के ग्राम सभा मदनपुर सुकरौली निवासी कोइली देवी (60) पत्नी स्व. सागर निषाद बुधवार शाम अकेले ही पशुओं के लिए चारा काटने गांव के दक्षिण तरफ सरेह में गई थीं। देर शाम तक घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। गांव के लोग भी उन्हें ढूंढने में जुट गए।
विज्ञापन


रात करीब आठ बजे कोईली का शव गन्ने के खेत में क्षत-विक्षत पड़ा मिला। शव के पास तेंदुए के पद चिह्न उभरे थे। सूचना पर खड्डा थाने के एसओ पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। साथ ही वन विभाग की टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दो दिन से तेंदुआ इस गांव के आस-पास चहलकदमी कर रहा था। इसकी सूचना भाजपा नेता आनंद सिंह सहित ग्रामीणों ने वन विभाग को दी थी। वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने को कहा था। तेंदुए के भय से लोग दहशत में हैं।


खड्डा थाने के एसओ थानाध्यक्ष धनवीर सिंह ने बताया मदनपुर, सुकरौली गांव की महिला पर तेंदुए ने हमला कर मार डाला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। ग्रामीणों को चौकन्ना रहने को कहा गया है। सुरक्षा के लिए पुलिस व वन विभाग की टीम गांव में तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed