फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A truck loaded with bamboo overturned under the bridge, two people including the driver injured

Kushinagar News: बांस लदा ट्रक पुल के नीचे पलटा, चालक समेत दो घायल

Wed, 04 Jun 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 04 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
A truck loaded with bamboo overturned under the bridge, two people including the driver injured
पटहेरवा। तमकुही से गोरखपुर जा रहा बांस लदा ट्रक मंगलवार को रजवटिया गांव के पास हादसे का शिकार हो गया। दूसरे वाहन को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे पलट गया। दुर्घटना में चालक सहित दो लोग घायल हो गए। इनका इलाज तमकुही के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की दोपहर करीब चार बजे तमकुही के रास्ते एक ट्रक गोरखपुर जा रहा था। अभी वह फोरलेन पर रजवटिया गांव के सामने पहुंचा ही था कि एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान वह अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। चालक और सह चालक इसी में फंसकर घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे लोगों ने ट्रक का शीशा तोड़कर उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। घायल चालक फिरोज अली (25) पुत्र अरशद अली व खलासी सरताज (20) निवासी गण सफदरगंज थाना असरौली जनपद संभल के बताए जा रहे हैं। इनका इलाज तमकुही के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए तमकुही के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed