Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A solemn procession the Kathina Chivara was held on the death anniversary of Abhi Dnyaneshwar.

Kushinagar News: एबी ज्ञानेश्वर की पुण्यतिथि पर निकाली गई कठिन चीवर शोभायात्रा

Sun, 01 Nov 2026 02:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
A solemn procession the Kathina Chivara was held on the death anniversary of Abhi Dnyaneshwar.
बुद्ध पीजी कॉलेज में विकसित किया जाएगा ज्ञानेश्वर स्मृति उपवन
विज्ञापन


कसया। कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष और बुद्ध पीजी कॉलेज की प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष रहे एबी ज्ञानेश्वर की प्रथम पुण्यतिथि शनिवार को म्यांमार बुद्ध विहार और भदंत ज्ञानेश्वर बुद्ध विहार में मनाई गई। इस दौरान सूत्रपाठ, चीवर अर्पण, कठिन चीवर शोभायात्रा और दीपदान सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए।
इस दौरान वक्ताओं ने कुशीनगर के विकास में उनके योगदान को याद किया। भंते नन्दका की अगुवाई में ज्ञानेश्वर स्मृति स्थल पर सूत्रपाठ किया गया। इसके बाद महापरिनिर्वाण मंदिर में तथागत की प्रतिमा पर चीवर अर्पित किया गया। वहीं, भिक्षु महेंद्र थेरो की अगुवाई में भदंत ज्ञानेश्वर बुद्ध विहार से कठिन चीवर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंची, जहां पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु वापस बुद्ध विहार लौटे। शाम को दीपदान के बाद भिक्षुओं ने महापरित्राण पाठ किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वक्ताओं ने एबी ज्ञानेश्वर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कुशीनगर के विकास तथा बौद्ध परंपराओं को आगे बढ़ाने में उनके योगदान की चर्चा की। बुद्ध पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विनोद मोहन मिश्र ने कहा कि महाविद्यालय परिसर में एबी ज्ञानेश्वर की स्मृति में स्मृति उपवन विकसित किया जाएगा। इस दौरान भिक्षु शीलप्रकाश, भिक्षु डॉ. नन्दरतन थेरो, भिक्षुणी धम्मनैना, भंते अशोक, भंते मुलायम, डॉ. सौरभ द्विवेदी, डॉ. मैनेजर यादव, अनुपम पाठक, सुबोध कुमार, सुनीता, सिद्धांत, रामनगीना और भारत सहित म्यांमार, थाईलैंड, कंबोडिया और भूटान के भिक्षु, उपासक एवं उपासिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed