फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A rally was organised to create awareness among the people about cleanliness.

Kushinagar News: रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Tue, 08 Sep 2026 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
A rally was organised to create awareness among the people about cleanliness.
लक्ष्मीगंज। स्वच्छ अभियान के तहत सोमवार को लालाछपरा गांव के प्राथमिक विद्यालय इमिलिया के बच्चों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भटवलिया टोले में स्वच्छता रैली निकाली। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए घर और आसपास के अवशिष्ट पदार्थों को एकत्र कर आरआरसी सेंटर भेजने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय इमिलिया के प्रधानाध्यापक त्रिलोकी प्रसाद गुप्त और पंचायत सचिव राजेश यादव की अगुवाई में बच्चों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रैली निकाली। रैली में शामिल लोगों ने ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने और कचरा इधर-उधर न फेंकने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

रैली के बाद बच्चों और महिलाओं ने गांव में जगह-जगह पड़े अवशिष्ट पदार्थों को एकत्र किया और आरआरसी सेंटर पहुंचाया। वहां सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग किया गया। इस दौरान पंकज पांडेय, शैलेंद्र विश्वकर्मा, जयप्रकाश यादव, जितेंद्र प्रताप सिंह, रीना देवी, सुमित्रा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed