{"_id":"6820fc36bc4f17c1cf08e411","slug":"a-park-will-be-built-on-the-banks-of-jhrahi-river-45-lakhs-will-be-spent-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-137225-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: झरही नदी के किनारे बनेगा पार्क, खर्च होंगे 45 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: झरही नदी के किनारे बनेगा पार्क, खर्च होंगे 45 लाख
Mon, 12 May 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 12 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। नगर पंचायत के वार्ड नंबर दस भगत सिंह नगर में 45 लाख रुपये की लागत से पार्क का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए झरही नदी के किनारे जमीन चिन्हित कर ली गई है। कार्ययोजना के लिए निर्धारित टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। शीघ्र धन का प्रथम किश्त जारी होने की उम्मीद है।
नगर पंचायत तमकुहीराज के निवासियों को शीघ्र ही कस्बे के शोरगुल से दूर निशुल्क पार्क की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रस्तावित पार्क के लिए वार्ड नंबर दस (भगत सिंह नगर) स्थित झरही नदी के किनारे प्रकृति की गोद में करीब 13 कट्ठा जमीन चिन्हित कर ली गई है। पार्क के निर्माण के लिए कार्ययोजना की मंजूरी के बाद निर्धारित टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। आकर्षक पार्क के लिए करीब 45 लाख रुपये स्वीकृति हुए हैं और निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए प्रथम किश्त शीघ्र जारी होने की उम्मीद है।
इस पार्क को नगर के बुजुर्ग, युवा, बच्चों व महिलाओं की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए आधुनिक जरूरत के मुताबिक विकसित किया जाएगा। पार्क में ओपन जिम सेंटर, योगाभ्यास केंद्र, झूले, पानी का फव्वारा, आकर्षक लाइटिंग व साउंड सिस्टम आदि स्थापित करने का प्रस्ताव है। नगर के लोगों को आकर्षित करने के लिए ट्री गार्ड युक्त रंग-बिरंगी फूल व पौधे रोपे जाएंगे। इसके अलावा सुबह-शाम टहलने वाले लोगों के लिए सुरक्षित पॉथ-वे का भी निर्माण कराया जाएगा।