फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A new crop of volleyball talent is being groomed at the stadium.

Kushinagar News: स्टेडियम में वाॅलीबाल की तैयार हो रही नई पौध

Mon, 16 Mar 2026 02:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
A new crop of volleyball talent is being groomed at the stadium.
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय के कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में वाॅलीबाल में खिलाड़ियों की नई पौध तैयार हो रही है। आठ महीने में 30 बच्चे इस खेल से जुड़ गए हैं। वह स्टेडियम में नियमित प्रैक्टिस करने भी आते हैं। इस बीच बनौली गांव के अभिषेक पुत्र घनश्याम त्रिपाठी ने फरवरी में गोरखपुर में आयोजित सब जूनियर वॉलीबाल प्रतियोगिता में चयन के बाद राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए बस्ती मंडल का नेतृत्व किया।
विज्ञापन

स्टेडियम की वॉलीबाल कोच सृजन त्रिपाठी ने बताया कि वॉलीबाल खिलाड़ी अभिषेक आठ माह से निरंतर अभ्यास कर रहा था। तैयारी पूरी करने के बाद खेल निदेशालय के तत्वावधान में रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक वॉलीबाल प्रतियोगिता में बस्ती मंडल का प्रतिनिधित्व किया। अभिषेक की इस उपलब्धि पर वॉलीबाल संघ एवं स्पोर्ट्स ऑफिसर द्वारा उत्कृष्ट वॉलीबाल खिलाड़ी होने का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।
विज्ञापन

वॉलीबाल कोच ने कहा कि अभिषेक की इस उपलब्धि से जनपद के खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ेगा और खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होकर जिले का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने बताया कि एक साल से भी कम समय में वॉलीबाल में 30 बच्चे जुड़े हैं। इसमें सर्वेश, आयुष, आकाश, आशीष, शिवम व गोलू आदि शामिल हैं। यह नियमित अभ्यास करने भी स्टेडियम में आते हैं। आने वाले दिनों में और भी खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे, जिससे इस खेल से जुड़ने वाले बच्चाें का उत्साह बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed