फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A little carelessness can cause brain stroke and paralysis.

Kushinagar News: थोड़ी सी लापरवाही बन सकती है ब्रेन स्ट्रोक एवं पैरालिसिस का कारण

Tue, 07 Nov 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 07 Nov 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
A little carelessness can cause brain stroke and paralysis.
- बदलते मौसम में ठंड से बचाव जरुरी, असावधानी से बढ़ सकती है परेशानी
विज्ञापन


पडरौना। बदलते मौसम में सुबह-शाम की ठंड में थोड़ी सी लापरवाही ब्रेन स्ट्रोक व पैरालिसिस का कारण बन सकती है। इस मौसम में बचाव जरुरी है। डॉक्टर भी सलाह दे रहे हैं कि सुबह-शाम घर से निकलते समय ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े जरुर पहनकर निकलें।
ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। दिन में तो तेज धूप हो रही है, लेकिन सुबह-शाम ठंड पड़ रही है। जरा सी असावधानी लोगों को बीमार बना दे रही है। जिला अस्पताल हो या निजी अस्पताल, ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिन्हें शुगर, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग की शिकायत है। क्योंकि दिन में तेज धूप में लोग हल्के कपड़े पहनकर निकल रहे हैं, लेकिन दिन ढलने के बाद अचानक ठंड महसूस होने लग रही है। यही हाल सुबह को रह रहा है।
विज्ञापन

पडरौना के पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. संजीव सुमन बताते हैं कि यह मौसम बहुत ही संवेदनशील है। इसमें सुबह-शाम ठंड की वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। ब्रेन स्ट्रोक का खतरा भी होता है। इसलिए ठंड से बचाव जरुरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पडरौना के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव कुमार मिश्र भी बताते हैं कि यह बदलता मौसम थोड़ी सी असावधानी से मुश्किल में डाल सकता है। ठंड लग सकती है। शुगर, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग के मरीज इस मौसम में अपना ध्यान रखें और ठंड से बचाव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed