फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A drain will be constructed in Kasya at a cost of Rs 30 lakhs and waterlogging will be resolved

Kushinagar News: कसया में 30 लाख से बनेगा नाला, जलभराव से मिलेगी निजात

Fri, 12 Sep 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 12 Sep 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
A drain will be constructed in Kasya at a cost of Rs 30 lakhs and waterlogging will be resolved
कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर 18 डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर में नगरपालिका परिषद 30 लाख रुपये खर्च करके आरसीसी नाला का निर्माण कराएगी। जिससे वार्ड के लोगों को जल निकासी की समस्या से निजात मिलेगी। वार्ड में जल जमाव की समस्या दूर होगी। डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर (मथौली) में जल निकासी की समस्या से निजात पाने के लिए वार्डवासी काफी दिनों से मांग कर रहे थे। जिस पर नगरपालिका परिषद की ओर से आरसीसी नाला का निर्माण कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। बरसात के दिनों में जल जमाव की समस्या बनी रहती थी। जिससे वार्डवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब लोगों को वार्ड में जल निकासी की सुविधा मिल जाने से काफी राहत मिलेगी। बरसात का पानी वार्ड में कई स्थानों पर इकठ्ठा हो जाने से वार्ड में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed