Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A discussion lasting an hour and a half took place behind closed doors, during which feedback regarding the organization's grievances was gathered.

Kushinagar News: बंद कमरे में डेढ़ घंटे चली गुफ्तगू, संगठन की नाराजगी का लिया फीडबैक

Sun, 29 Nov 2026 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
A discussion lasting an hour and a half took place behind closed doors, during which feedback regarding the organization's grievances was gathered.
मृतक रंजीत कुमार
मंत्री ने टटोली जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की नब्ज
विज्ञापन


संगठन की नाराजगी, आपसी खींचतान, प्रशासनिक शिकायतों का लिया फीडबैक, तालमेल सुधारने पर रहा जोर

पडरौना। जिले में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक से पहले प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों के साथ करीब डेढ़ घंटे तक जिला पंचायत के सर्किट हाउस में बंद कमरे में बातचीत की। इस दौरान जिले की राजनीतिक गतिविधियों, संगठन की स्थिति और कार्यकर्ताओं की नाराजगी का फीडबैक लिया गया।

सूत्रों के मुताबिक, प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों से अलग-अलग बातचीत कर उनका पक्ष जाना। उन्होंने क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों, संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं के बीच मौजूदा माहौल की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि बीते कुछ वर्षों में संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच उभरी नाराजगी को दूर करने तथा आपसी समन्वय मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन


मंत्री ने प्रशासनिक स्तर पर आने वाली दिक्कतों और जनप्रतिनिधियों की शिकायतों के बारे में भी जानकारी ली। सूत्रों का कहना है कि उन्होंने यह जानने की कोशिश की कि संगठन और पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारियों के बीच किसी तरह का असंतोष या असमंजस तो नहीं है। इसका उद्देश्य समय रहते समस्याओं को चिह्नित कर उनका समाधान कराना और पार्टी तथा संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक की। इसमें जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed