फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   A concrete bridge will be built at Bhainsaha Ghat at a cost of Rs 716 crore.

Kushinagar News: 716 करोड़ रुपये से भैंसहा घाट पर बनेगा पक्का पुल

Thu, 01 Jan 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 01 Jan 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
A concrete bridge will be built at Bhainsaha Ghat at a cost of Rs 716 crore.
खड्डा। क्षेत्र के गंडक नदी के भैंसहा घाट पर पक्का पुल निर्माण को लेकर 716 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। इसके बनने से नदी के दोनों तरफ रहने वाले लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

भैंसहा गांव के पास छितौनी तटबंध के किलोमीटर 8.800 के नजदीक से पुल का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इसका अप्रोच डेढ़ किलोमीटर लंबा होगा। इसके निर्माण से खडडा भैंसहा मार्ग से जोड़ेगा। पुल के बाईं तरफ आगे मरचहवा की ओर दो किलोमीटर से अधिक लंबाई में अप्रोच मार्ग बनाया जाएगा। विधायक विवेकानंद पांडेय ने बताया कि यह जिले के लिए साल के अंतिम दिन बड़ी सौगात मिली है। इससे मरचहवा, बसंतपुर, शिवपुर, हरिहरपुर, नरायनपुर सहित महराजगंज जिले के प्रभावित गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

पांच लघु सेतु की होगी मरम्मत, खर्च होंगे 1.37 करोड़ : कसया। जिले में पांच लघु सेतु का एप्रोच और रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके चलते आवागमन में राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। शासन ने मरम्मत और सुरक्षात्मक इंतजाम करने के लिए 1.37 करोड़ रुपये स्वीकृत किया है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार समय के साथ यह लघु सेतु कमजोर हो गए थे। इसके चलते आए दिन आवागमन में परेशानी होती थी। खासकर बरसात के मौसम में जलस्तर बढ़ने के कारण ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और मरीजों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
प्रस्तावित कार्यों में नौगांवा खास टोला संपर्क मार्ग पर बाड़ीपुर लघु सेतु का मरम्मत कार्य, मैनपुर माता संपर्क मार्ग पर बने लघु सेतु का सुरक्षात्मक कार्य, सपहा रजवार संपर्क मार्ग पर घाघी नदी पर बने लघु सेतु का मरम्मत कार्य शामिल है।

इसके अलावा हरदिया रामनगर संपर्क मार्ग पर स्थित लघु सेतु तथा बैजू पट्टी संपर्क मार्ग पर चिंतामन ताल पर बने लघु सेतु का भी सुरक्षात्मक कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed