{"_id":"699773ef41ce9e69890bc067","slug":"a-65-member-group-of-buddhist-monks-reached-fazilnagar-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-155061-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: फाजिलनगर पहुंचा 65 सदस्यीय बौद्ध भिक्षुओं का दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: फाजिलनगर पहुंचा 65 सदस्यीय बौद्ध भिक्षुओं का दल
Fri, 20 Feb 2026 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर कस्बे में पदयात्रा करते बौद्ध भिक्षु।स्रोत-सोशल मीडिया
फाजिलनगर। कस्बा स्थित भगवान बुद्ध की अंतिम भोजन स्थली पर बृहस्पतिवार को बौद्ध भिक्षुओं का 65 सदस्यीय दल पहुंचा। भिक्षुओं ने यहां विशेष पूजा अर्चना किया,जहां विश्व कल्याण व शांति के लिए कामना की।
यह बौद्ध भिक्षुओं का दल कुशीनगर में चल रहे आठ दिवसीय प्रवज्जा प्रशिक्षण शिविर में शामिल रहा।
दल में शामिल बौद्ध अनुयायियों व भिक्षुओं ने त्रिशरण और पंचशील का पाठ कर बुद्ध के शांति, करुणा और अहिंसा का लोगों के बीच संदेश दिया। प्रशिक्षक भंते सुमन ने कहा कि प्रवज्जा प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य बौद्ध शिक्षाओं से लोगों को परिचित करना व अनुयायियों का भी आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाना होता है। दल में उपासक फूलबदन, राजेश कुमार , रामअवतार , रामू, धम्मा बोधि, सुनंद बौद्ध, रमेश चंद्र, छोटू भंते, उपालि, उमेश प्रसाद आदि मौजूद थे।