फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ट्रांसफॉर्मर के लिए लोगों ने धरना दिया

ट्रांसफॉर्मर के लिए लोगों ने धरना दिया

Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कसया। नरकटिया गांव का 68 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जले दो माह से ऊपर हो गया। बृहस्पतिवार को गांववालों ने एक्सईएन का घेराव किया था तो उन्होंने दो दिनों में ट्रांसफॉर्मर लगवा देने का भरोसा दिलाया था।
विज्ञापन

बावजूद इसके ट्रांसफॉर्मर नहीं लगा तो सोमवार को गांव के लोग एक्सईएन कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। सुबह 11 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक भाजपा नेता राधेश्याम गोंड की अगुवाई में लोग धरने पर रहे। इस दौरान हुई सभा को संबोधित करते राधेश्याम ने कहा कि ट्रांसफॉर्मर के लिए दो माह से फरियाद कर रहे हैं। पर अधिकारी नहीं सुन रहे हैं। यदि यहीं हाल रहा तो अनिश्चितकालीन आंदोलन छेड़ा जाएगा। शाम पांच बजे तक बिजली विभाग या प्रशासन का कोई अधिकारी यहां के लोगों की समस्या सुनने नहीं पहुंचा। तब भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा सिंह, अवधेश सिंह, अमरचंद्र जायसवाल आदि कई नेता धरनास्थल पर पहुंच गए। पूर्व जिलाध्यक्ष ने अधिकारियों पर जनसमस्याओं के प्रति संवेदनहीन होने का आरोप लगाया। एक्सईएन से पूर्व जिलाध्यक्ष ने मोबाइल हैंडसेट पर वार्ता कर चेतावनी दी कि यदि यही रवैया रहा तो भाजपा चैन से नहीं बैठेगी।
विज्ञापन

भाजपा नेता और लोगों ने ट्रांसफॉर्मर लगने तक धरनास्थल से नहीं उठने का ऐलान किया है। इस दौरान ऐराज अहमद, संतराज यादव, रमजान अली, अमरनाथ श्रीवास्तव, सियाराम, नागेंद्र श्रीवास्तव, रियासत समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed