{"_id":"70-78771","slug":"Kushinagar-78771-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामकोला चीनी मिल पर धरना 30 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामकोला चीनी मिल पर धरना 30 को
Kushinagar
Updated Mon, 23 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोला। रविवार को हियुवा नेताओं ने बैठक कर चीनी मिल पर बकाया गन्ना मूल्य नहीं देने और सप्लाई टिकट में सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 30 दिसंबर को चीनी मिल का घेराव किया जाएगा।
सिंचाई विभाग के डांक बंगले पर हुई बैठक को संबोधित करते हुए हियुवा के जिला महामंत्री फूलबदन कुशवाहा ने कहा कि चीनी मिल के लोग गन्ना प्रजाति के नाम पर किसानों को परेशान कर रहे हैं। चीनी मिल पर पुराना गन्ना मूल्य बकाया है। पेराई सत्र चालू होने के 16 दिनों बाद भी चीनी मिल ने एक भी रुपये का भुगतान नहीं किया है। उन्होंने कहा कि चीनी मिल के इस कार्यप्रणाली के विरोध में 30 दिसंबर को चीनी मिल का घेराव किया जाएगा। बैठक में संजय राव, शैलेंद्र सिंह, संजय जायसवाल, अनूप चौधरी, यशवंत सिंह, गुलजार यादव, अभय सिंह, अशोक कुशवाहा, प्रेमचंद कुशवाहा,अमरनाथ सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।