{"_id":"70-78639","slug":"Kushinagar-78639-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन के पक्ष में उतरे सभासद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन के पक्ष में उतरे सभासद
Kushinagar
Updated Sat, 21 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। रामकोला नगर पंचायत में बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें सभासदों ने चेयरमैन पर आरोप लगाने वाले की निंदा की। सभासदों का कहना था कि इसके पूर्व भी इस तरह के प्रयास किए जा चुके हैं, लेकिन उस समय मामला साफ हो गया था।
रामकोला नगर पंचायत के अध्यक्ष महेंद्र गोंड पर कूटरचित जाति प्रमाणपत्र लगाकर चुनाव लड़ने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में वाद दाखिल किया गया था। कोर्ट ने प्रथम दृष्टया अध्यक्ष को दोषी मानते हुए मुकदमा दर्ज करने का आदेश दे दिया। इसे लेकर शुक्रवार को नगर पंचायत सभागार में चेयरमैन की अध्यक्षता में सभासदों ने बैठक कर कोर्ट पर पूरा भरोसा जताया। सभासदों का कहना था कि जो आरोप लगाया है, उसमें तथ्यों को छिपाया गया है। सभासदों ने कहा कि पूरी असलियत कोर्ट को बताई जाएगी। सभासदों ने कहा कि इसके पूर्व भी इस तरह की शिकायत पर जांच हो चुकी है। उस समय तहसील प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर मामले का निस्तारण हुआ था। उस जांच में भी चेयरमैन निर्दोष साबित हुए थे। बैठक में सभासद राजेश्वर गोविंद राव, दिलीप वैश्य, संतोष खरवार, हरी यादव, ओमप्रकाश सिंह, प्रेमचंद मद्धेशिया सभासद प्रतिनिधि रामाश्रय सैनी और राजेश यादव आदि मौजूद रहे।