फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   आसनसोल और रांची की टीम विजयी

आसनसोल और रांची की टीम विजयी

Thu, 14 Nov 2013 05:40 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Thu, 14 Nov 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सेखवनिया के मैदान में चल रही बंशराज सिंह स्मारक राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन के पहले मैच में पूर्वी रेलवे आसनसोल ने मध्य कमान सेना को 2-1 से हरा दिया। दूसरे मैच में टाउन क्लब रांची ने रेल पुलिस बिहार को 1-0 से हरा जीत दर्ज की।
विज्ञापन

आसनसोल की टीम के खिलाड़ियों ने प्रथम हाफ और दूसरे हाफ में एक-एक गोल दागा। पर मध्य कमान के खिलाड़ी प्रथम हाफ में एक गोल तक ही सिमट कर रह गए। टाउन क्लब रांची ने प्रथम हाफ में एक गोल बना लिया। पर खेल के अंत तक रेल पुलिस एक भी गोल नहीं कर सकी। प्रतियोगिता का शुभारंभ अजय तिवारी एआरटीओ और रामअवध यादव सपा जिलाध्यक्ष ने अलग-अलग किया। आगुंतकों ने खेल को खेल भावना के साथ खेले जाने की वकालत किया। प्रधानाचार्य सीबी सिंह ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर बलवंत सिंह, विजय शुक्ला, राघवेंद्र शरण सिंह, संजीव गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed