{"_id":"70-63731","slug":"Kushinagar-63731-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री का पुतला फूंक विरोध जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री का पुतला फूंक विरोध जताया
Kushinagar
Updated Fri, 03 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। पाकिस्तान जेल में बंद भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की मौत के विरोध में बृहस्पतिवार को भाजपा और भाजयुमो ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया।
बृहस्पतिवार को 3 बजे भाजपा कार्यकर्ता नगर के एक होटल में एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए तिलक चौक पर पहुंचे। भाजपा नेता बंका सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की हरकत को केंद्र सरकार ने बहुत हल्के में लिया। इसकी जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है। भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शेखरन गोपाल ने कहा कि अगर सरबजीत भारत सकुशल वापस आता तो पाकिस्तान का नापाक चेहरा सामने आ जाता। केंद्र सरकार भी सरबजीत की हत्या के लिए बराबर दोषी है। अध्यक्षता कर रहे नगर मंडल अध्यक्ष अजय जायसवाल ने कहा कि अगर भारत सरकार कार्रवाई करती तो शायद सरबजीत की जान बचाई जा सकती थी। नगर महामंत्री प्रमोद साहा ने कहा कि केंद्र सरकार को मुखर होकर विरोध करना चाहिए था। पूर्व नगर महामंत्री विकास चौबे ने कहा कि केंद्र सरकार को इस मुद्दे पर जवाब मांगना चाहिए। इस दौरान पप्पू सोनी, संजय गुप्ता, सोनू गुप्ता, राजेश गुप्ता, गिरीश चंद्र चतुर्वेदी, यश शंकर लाल श्रीवास्तव, आनंद मिश्र, ब्रह्मदेव सिंह, जितेंद्र जायसवाल, मनोज जायसवाल आदि मौजूद रहे।
सरबजीत को श्रद्धांजलि दी गई
कप्तानगंज। सरबजीत सिंह की पाकिस्तान में हुई मौत पर सामाजिक और साहित्यिक संगठनों ने केंद्र सरकार को जमकर कोसा। गुरुवार को कप्तानगंज स्थित लोकनिर्माण विभाग के डाकबंगले में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
श्रद्धांजलि सभा को नवजीत सिंह, बेचू बीए, इंद्रजीत गुप्त, अभिषेक पांडेय, संजय मिश्रा, दिनेश यादव, एकरामुल्लाह खान ने भी संबोधित किया।
सामाजिक कार्यकर्ता कलीम खान की अगुवाई में बैठक कर घटना की निंदा की गई। इस दौरान अमजद अली, अकरम अली, अशोक गुप्ता, सुरेश विश्वकर्मा, हसनैन अब्बासी आदि मौजूद रहे।