फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   awarded for best model

उत्कृष्ट प्रदर्शनी के लिए गोलू, निशा और सिमरन पुरस्कृत

Tue, 05 Mar 2019 11:07 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 05 Mar 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
awarded for best model
कुबेरनाथ के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय विज्ञान मेले के समापन पर मेधावियों को सम्मानित किया गया। - फोटो : अमर उजाला
कुबेरस्थान। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के निर्देश पर शिवमंदिर परिसर में जिला विज्ञान क्लब की तरफ से आयोजित तीन दिवसीय विज्ञान मेले के अंतिम दिन मंगलवार को रघुनाथ त्रिपाठी हायर सेकेंडरी स्कूल और राजकुमार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कला एवं विज्ञान, बालिका शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, प्रारंभिक शिक्षा, लिंगभेद आदि से संबंधित चित्र एवं मॉडल की प्रदर्शनी लगाई।
विज्ञापन


हरदयाल सिंह होरा ने कहा कि विज्ञान शिक्षा को सरल बनाने में अहम भूमिका निभाता है। इसलिए वैज्ञानिक प्रयोगों के लिए उसके सही सिद्धांतों का प्रयोग करना चाहिए। कार्यक्रम को जिला समन्वयक इंजीनियर सौरभ त्रिपाठी, अनिल कुमार त्रिपाठी, विनोद मणि त्रिपाठी, नंदकिशोर द्विवेदी, रामकिंकर ओझा आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन


संचालन दुर्गादयाल त्रिपाठी ने किया। उत्कृष्ट प्रदर्शनी के लिए गोलू यादव, निशा शर्मा, सिमरन शर्मा को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान माया जायसवाल, प्रभुनाथ गुप्ता, ओमप्रकाश तिवारी, राघवेंद्र मणि, रंजना यादव, राघवेंद्र कुमार शर्मा, गुड्डी मल्ल, बिट्टू रौनियार, कंचन चौहान, उमेश्वर नाथ यादव, रागिनी मल्ल, मुनीब यादव, तूफानी शर्मा, शेषनाथ चौधरी, ओमप्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed