{"_id":"59e3a71c4f1c1b79548b78b0","slug":"81508091676-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार परामर्श के जरिए घर लौटे दंपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार परामर्श के जरिए घर लौटे दंपति
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। परिवार परामर्श और महिला थाने की एसओ की पहल पर विभिन्न थाना क्षेत्रों के छह दंपती एक बार फिर गिले शिकवे भूलकर एक साथ रहने के लिए राजी हो गए। इन्हें परिवार परामर्श केंद्र से वस्त्र और मिठाई देकर घर भेजा गया।
रविवार को महिला थाना परिसर में स्थित परिवार परामर्श केंद्र में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए पति-पत्नी के विवाद को सुलझाया गया। इनमें अफसाना खातून पत्नी जैनुद्दीन अली निवासी मटगांवा थाना अहिरौली बाजार, अंजुमआरा पत्नी सहदाब निवासी लक्ष्मीपुर थाना कुबेरस्थान, शकीला पत्नी मुहम्मद आलम निवासी हरका, मिनिका पत्नी गंगा प्रसाद निवासी जंगल जगदीशपुर थाना कोतवाली पडरौना, किरन पत्नी सुभाष निवासी धौरहरा टोला पिपरपाती थाना कोतवाली पडरौना और सोनम देवी पत्नी कैलाश निवासी जटहां बाजार आपसी विवाद के बाद से अलग रह रहे थे। इन्हें परिवार परामर्श के जरिए महिला एसओ विभा पांडेय की पहल पर सुलह कराकर घर भेजा गया। एसओ ने कहा कि पति-पत्नी को छोटे-छोटे विवाद से बचना चाहिए। अक्सर छोटी-छोटी बातों पर ही दंपत्ति के बीच विवाद उत्पन्न होता है और एक दूसरे से अलग हो जाते है। इस दौरान दीपनारायण अग्रवाल, अंजलि चौहान, सरिता, गीता देवी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।