फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   डाक कर्मियों ने संचार मंत्री का जलाया पुतला

डाक कर्मियों ने संचार मंत्री का जलाया पुतला

Mon, 21 Aug 2017 06:23 PM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
डाक कर्मियों ने संचार मंत्री का जलाया पुतला
कुशीनगर। आंदोलन कर रहे अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ने सोमवार को नगर में जुलूस निकाला। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने संचार मंत्री मनोज सिन्हा का पुतला भी जलाया।
विज्ञापन

प्रांतीय संयोजक ओमप्रकाश मिश्र की अगुवाई में डाक कर्मी पडरौना डाक घर से नारेबाजी करते हुए निकले। डाक कर्मियों का यह जुलूस सुभाष चौक पर पहुंचा। यहां इन लोगों ने संचार मंत्री मनोज सिन्हा का पुतला जलाया। इस दौरान ओमप्रकाश ने कहा कि केंद्र सरकार अपनी कमेटी की रिपोर्ट लागू करने से परहेज कर रही है। इस सरकार में डाक कर्मियों का हित सुरक्षित नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा। पुतला दहन के बाद वापस डाक घर पहुंचे डाककर्मियों ने दुदही के डाककर्मी रामअधार सिंह के असामयिक निधन पर शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

इस दौरान राकेश कुमार श्रीवास्तव, गोपीचंद्र, सुखल यादव, महेंद्र यादव, रमेश खरवार, विनोद गौड़, सतीश श्रीवास्तव, बलिराज यादव, नरायन लाल श्रीवास्तव, कन्हैया प्रसाद, राजकिशोर, अतुल, श्रीकांत, श्रीराम, नागेंद्र, मदन, रमेश, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed