{"_id":"60e9d7eb8ebc3e651565a1ee","slug":"8128-people-has-vaccinated-kushinagar-news-gkp401369529","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 29 केंद्रों पर 8,128 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
पडरौना (कुशीनगर )। शनिवार को जनपद में 29 केंद्रों पर कोरोनारोधी टीका लगाया गया। इन केंद्रों पर शाम तक 8,128 लोगों का टीकाकरण हुआ।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि शनिवार को 18 साल से अधिक उम्र 4298 लोगों को पहला व 520 को दूसरा टीका लगाया गया। 45 साल से अधिक उम्र के 163 लोगों को पहला व 720 को दूसरा टीका लगाया गया। क्लस्टर एप्रोच के तहत 18 साल से अधिक उम्र के 2090 लोगों को पहला व 215 को दूसरा टीका लगाया गया, जबकि 45 साल से अधिक आयु के 63 लोगों को पहला एवं 59 लोगों को दूसरा टीका लगाया गया। इस दिन 6614 लोगों को पहला व 1514 को दूसरा टीका लगाया गया। इस तरह कुल 8128 लोगों का शनिवार को टीकाकरण किया गया। इन लोगों के टीकाकरण में 711 कोविशील्ड और 51 कोवैक्सिन की खपत हुई।
जनपद में कोविड के अब सिर्फ दो एक्टिव मरीज
पडरौना। जिले में कोविड संक्रमण अब न्यूनतम स्तर पर आ गया है। कोविड संक्रमित एक मरीज शनिवार को स्वस्थ मिला। जनपद में अब सिर्फ दो एक्टिव मरीज रह गए हैं।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि शनिवार को 2711 लोगों का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया, जबकि 2340 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें सभी रिपोर्ट निगेटिव रही। अब तक 15577 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। इनमें 226 मरीजों की मौत हुई है, जबकि 15349 लोग स्वस्थ हुए हैं। संवाद