फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   81 people corona positive found

कोरोना से एक व्यक्ति की मौत, 81 लोग आए संक्रमण की चपेट में

Wed, 19 May 2021 11:01 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
81 people corona positive found
कोरोना से एक व्यक्ति की मौत, 81 लोग आए संक्रमण की चपेट में
विज्ञापन

- जिले में 1429 हुई एक्टिव मरीजों की संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना (कुशीनगर)। जिले में कोरोना से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। उसे लेकर जिले में कुल मृतकों की संख्या अब 97 हो गई है। इसके अलावा बुधवार को 81 नए लोग संक्रमित मिले।

सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि बुधवार शाम तक 3794 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे गए। 3300 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 3219 निगेटिव और 81 पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिलने वालों में विशुनपुरा क्षेत्र से चार, पडरौना से चार, सुकरौली से एक, सेवरही से तीन, कुबेरस्थान से नौ, तमकुही से छह, कसया से 11, फाजिलनगर से चार, खड्डा से 11, हाटा से दस, नेेबुआ नौरंगिय से एक, रामकोला से छह, कप्तानगंज से दो और अन्य क्षेत्रों से 13 लोग शामिल हैं। इस तरह अब तक कराई गई 517483 लोगों की जांच में 14619 लोग संक्रमित मिले हैं। तमकुही क्षेत्र के 54 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। उसे लेकर अब तक 97 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12757 मरीज ठीक हुए हैं। मौजूदा समय में 1429 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 2.82 प्रतिशत, ठीक होने वालों की दर 89.56 प्रतिशत और मृत्यु दर 0.66 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed