{"_id":"63c1a2093d00f026132b15fc","slug":"80-thousand-cash-and-other-goods-were-stolen-by-breaking-the-lock-of-the-gate-kushinagar-news-gkp46425079-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गेट का ताला तोड़कर 80 हजार नकदी सहित अन्य सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गेट का ताला तोड़कर 80 हजार नकदी सहित अन्य सामान चोरी
Sat, 14 Jan 2023 02:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 02:30 PM IST
सार
अहिरौली थाना क्षेत्र के गांव कुसुम्हा निवासी मारकंडेय तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह सुकरौली में अपने निजी आवास पर रहते हैं। उनके पुत्र वशिष्ठ तिवारी पैतृक निवास कुसुम्हा में अपने परिवार के साथ रहते हैं। कुछ दिन पूर्व उनके पुत्र परिवार संग लखनऊ चले गए।
विज्ञापन
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : KUSHINAGAR
विस्तार
कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के कुसुम्हा में बंद पड़े एक मकान में गेट का ताला तोड़कर चोर नकदी समेत आभूषण उठा ले गए। गृहस्वामी ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
अहिरौली थाना क्षेत्र के गांव कुसुम्हा निवासी मारकंडेय तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह सुकरौली में अपने निजी आवास पर रहते हैं। उनके पुत्र वशिष्ठ तिवारी पैतृक निवास कुसुम्हा में अपने परिवार के साथ रहते हैं। कुछ दिन पूर्व उनके पुत्र परिवार संग लखनऊ चले गए।
शुक्रवार सुबह पड़ोसी ने गेट का ताला टूटा देखकर फोन किया तो घटना की जानकारी हुई। घर में जाने पर मालूम हुआ कि आलमारी में रखे 82 हजार रुपये नकदी सहित झुमका, गले का हार और एलईडी टीवी गायब है। इस संबंध में अहिरौली बाजार के थानाध्यक्ष पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिली है। जल्द ही चोरी का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।