फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   78 thousand voters increased in civic elections

Kushinagar News: इस बार निकाय चुनाव में बढ़े 78 हजार मतदाता

Sun, 02 Apr 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 02 Apr 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
78 thousand voters increased in civic elections
वर्ष 2017 में कुल मतदाता थे 470390, अब संख्या हुई 549384
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिला प्रशासन ने सभी निकायों की अंतिम मतदाता सूची शनिवार को प्रकाशित कर दी। सूची को निकाय कार्यालयों पर चस्पा कर दिए गए हैं। 13 निकायों में 5,49,384 मतदाताओं के नाम व पते प्रकाशित किए गए हैं। वर्ष 2017 के चुनाव में कुल मतदाता 470390 थे। इस बार चुुनाव में 78994 मतदाता बढ़ गए हैं। इनमें पुरुषों की संख्या 285819, जबकि 263565 महिलाएं अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी।
एडीएम देवीदयाल वर्मा ने बताया कि ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद सभी निकायों के लोगों से आपत्तियां व दावे मांगे गए थे। दावे व आपत्तियां लेने के बाद उनका निस्तारण किया गया। प्रशासन की तरफ से प्रयास किया गया है कि एक भी मतदाता का नाम न छूटे। कई स्तर पर क्रास चेकिंग के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया है। सूची में सभी निकायों के कुल 235 वार्डों में कुल 2,85,419 पुरुष व 2,63,565 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन

चुनाव के लिए मतदान केंद्र और मतदेय स्थलों की फाइनल सूची तय कर ली गई है। सभी 13 नगर निकायों में कुल 271 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें कुल मतदेय स्थलों की संख्या 611 होगी। पडरौना में इस बार 98195 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यहां वर्ष 2017 में 82920 मतदाताओं ने अध्यक्ष पद का चुनाव किया था। पडरौना में पुरुष मतदाता 51230 तो महिला वोटर 46965 हैं। पडरौना नगर में इस साल 15275 मतदाता बढ़े हैं। पडरौना का सीमा विस्तार होने से कुल वार्ड 25 हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कोट
सभी नगर निकायों में अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। इसकी प्रति निर्वाचन विभाग के अलावा एडीएम कार्यालय में भी उपलब्ध है। संबंधित मतदान केंद्रों पर भी सूची उपलब्ध करा दी गई है।
-देवीदयाल वर्मा, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed