{"_id":"69ee713f82a6d8b3d10bb573","slug":"724-candidates-absent-on-second-day-of-home-guard-recruitment-exam-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-158773-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 724 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 724 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
Mon, 27 Apr 2026 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर बुद्ध इंटर कॉलेज में होमगार्ड परीक्षा का निरीक्षण करते डीएम महेंद्र सिंह तंवर व एसपी के
पडरौना। जिले के चार केंद्रों पर चल रही उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 724 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पंजीकृत 3456 में से 2732 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा केंद्रों का डीएम और एसपी ने निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य बिंदुओं का जायजा लिया।
शहर के उदित नारायण इंटर कॉलेज, स्योबाई कमला देवी कन्या इंटर कॉलेज, किसान इंटर कॉलेज साखोपार और बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर समेत चार परीक्षा केंद्रों पर रविवार को शांतिपूर्ण माहौल में होमागर्ड भर्ती परीक्षा संपन्न हुई।
प्रथम पाली में पजीकृत 1728 अभ्यर्थियों में से 1374 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 354 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह दूसरी पाली की परीक्षा में पंजीकृत 1728 अभ्यर्थियों में से 1358 अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि 370 अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष में अनुपस्थित रहे। बुद्ध इंटर कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम महेंद्र सिंह और एसपी केशव कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ आयोजित उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा शांति पूर्ण एवं सुचारु रूप से संपन्न हुई।