फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   भगवान भाष्कर और छठ मां की कृपा के लिए महिलाओं ने किया निर्जला उपवास

भगवान भाष्कर और छठ मां की कृपा के लिए महिलाओं ने किया निर्जला उपवास

Tue, 13 Nov 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
भगवान भाष्कर और छठ मां की कृपा के लिए महिलाओं ने किया निर्जला उपवास
अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य
विज्ञापन

छठघाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बच्चों ने खरीदे खिलौने और पटाखे
फोटो के साथ
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। सूर्योपासना के महापर्व पर मंगलवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। परिवारी जनों के साथ मंगल गीत गाती नदी घाटों पर पहुंचीं महिलाएं पहले से बनी वेदिकाओं के सम्मुख बैठ गईं और विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। श्रद्धालु महिलाएं डाला में पूजा सामग्री लेकर भगवान भास्कर की आराधना में जुट गईं। सूर्य जब अस्ताचल की ओर बढ़े तो अर्घ्य देकर मनोवांछित वरदान मांगा और घाटों पर दीपदान किया। दीयों की झिलमिलाती रोशनी से घाटों की छटा देखते ही बन रही थी। सभी छठघाटों पर मेला लगा रहा।
चार दिनों के इस लोक आस्था के पावन पर्व के तीसरे दिन डूबते सूर्य की उपासना की गई। श्रद्धा और स्वच्छता के प्रतीक छठ पर्व की शुरुआत रविवार को नहाय-खाय से हुई। सोमवार को खरना के साथ ही अर्घ्य की तैयारियां शुरू हो गईं। व्रतियों के घर में सुबह से ही चहल-पहल बढ़ गई थी। परिवार का हर सदस्य सहयोग में जुटा रहा। जो कुछ सामग्री नहीं आ पाई थी, उसे हाट-बाजार से मंगाया गया। दोपहर से ही घाट पर जाने की तैयारी शुरू हो गई। दोपहर बाद पूरे परिवार के साथ महिलाएं घाट की ओर निकल पड़ीं। घर वालों में कोई दउरी उठाई तो कोई गन्ना लेकर चल रहा था। छठ पर्व के विशेष गीत गातीं निकलीं महिलाएं तो माहौल बिल्कुल ही भक्तिमय हो गया। कुछ ही देर में सड़कों पर श्रद्धा का रेला उमड़ पड़ा। सभी रास्ते से लोग घाटों की ओर बढ़ रहे थे।
विज्ञापन

पडरौना नगर के छावनी स्थित शिवसागर (भन्नुनाथ) पोखरा, नौका टोला के सुराजी पोखरा, बावली चौक और रामधाम पोखरा सहित सभी तालाबों के छठघाटों पर महिलाएं पूजन सामग्री से भरा डाला लेकर टोलियों में छठ माता व सूर्यदेव का ध्यान लगाकर बैठ गईं। भगवान सूर्य के अस्ताचल होते ही महिलाओं ने अर्घ्य देकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना की। बच्चे, बूढे़ और नौजवान हर उम्र के लोग छठ घाटों पर पहुंचे थे। सभी छठघाटों पर मेले जैसा नजारा रहा। आयोजन समिति के सदस्यों की ओर से छठघाटों पर मौजूद श्रद्धालुओं को जलपान कराया गया। विभिन्न संगठनों के लोगों ने श्रद्धालुओं को छठपूजा की शुभकामनाएं दीं। आतिशबाजी और भक्तिगीतों से छठघाट गूंजते रहे। भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महिलाएं पुन: गीत गाते हुए अपने अपने घर लौट गईं। देर शाम बहुत से श्रद्धालुओं के घरों में कोसी भराई की रस्म निभाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षा युवा मंच की ओर से व्रती महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं को छठ घाटों तक ले जाने और लाने के लिए टेंपो की व्यवस्था की गई थी। इसमें रत्नेश गुप्ता, संजय जायसवाल, समशेर मल्ल, राजन जायसवाल, प्रदीप मोदनवाल, मनीष, राजेश जायसवाल, अंशुल जायसवाल, कृष्णा पटेल सहित कई लोग इस कार्य में लगे थे। इन्होंने बताया कि 25 टेंपो श्रद्धालुओं के लिए लगाए थे।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार, सेवरही क्षेत्र में भी सूर्य उपासना का महापर्व डाला छठ बड़ी श्रद्धा व आस्था के साथ मनाया गया। क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू सिर पर छठडाला लिए घाट पर पहुंचे और पूजा की। तमकुहीरोड के शिवाघाट, दमकल घाट, बाबा बिंदेश्वरीनाथ मंदिर, बाबा पंचेश्वरनाथ मंदिर सहित राजपुर, गोलाघाट, पिपराघाट, मलाहीटोला, संतपट्टी, दौनहा, बनरहा, तिवारीपट्टी, अहिरौलीदान आदि गांवों के छठ घाटों पर भी रौनक रही। व्रती महिलाओं की सुविधा के लिए पेयजल, पथप्रकाश के साथ अन्य जरूरी इंतजाम किए गए थे।
नेबुआ रायगंज प्रतिनिधि के अनुसार सरगटिया, नौरंगिया, कोटवा सहित सभी छठघाटों पर यह पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार धोधरही छठघाट पर उपासना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार नायब तहसीलदार सुनील कुमार, प्रभारी निरीक्षक श्यामलाल यादव तथा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवशंकर अग्रहरि सहित कई लोगों ने छठघाटों पर सुविधाओं का जायजा लिया। अंबे सेवा समिति की ओर से इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए टेंट लगाया गया था। भाजपा के जिला महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय, कानूनगो शिव मुरारी लाल श्रीवास्तव, मुकुट बिहारी, सुधीर गुप्ता, रविंदर गौंड़, दीपक अग्रहरि, जितेंद्र अग्रहरि, बैजनाथ मोदनवाल, सुरेश अग्रहरि, अर्जुन कुशवाहा सहित कई लोग व्यवस्था में लगे हुए थे। इसी तरह जनपद के अन्य हिस्सों में भी व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया।


हाटा प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे के करमहा रोड पर स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर के पोखरे की सजावट देखते ही बन रही है। घाट की सजावट एवं सफाई की व्यवस्था नगर पालिका की ओर से की गई है। बाघनाथ छठ घाट पर भी शानदार व्यवस्था के बीच महिलाओं ने पूजन अर्चन किया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए घाटों पर पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। इसके अलावा नगर पालिका क्षेत्र के अन्य सभी घाटों पर छठ पूजा हुई। नगर पालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा और ईओ व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed