{"_id":"5ba682d0867a557ff747e96a","slug":"71537639120-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवर अभियंताओं ने एसई कार्यालय पर की भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवर अभियंताओं ने एसई कार्यालय पर की भूख हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग कार्यालय पर धरना देते बिजली कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। प्रोन्नत वेतनमान ग्रेड पे के आदेश को प्रभावी तरीके से लागू कराने सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर कुशीनगर के जूनियर इंजीनियरों ने शनिवार को एसई (अधीक्षण अभियंता) कार्यालय के सामने भूख हड़ताल की। भूख हड़ताली जूनियर इंजीनियरों ने सीयूजी नंबर बंद कर रखा था।
इस दौरान अवर अभियंता प्रोन्नत वेतनमान ग्रेड पे 4600 के आदेश को प्रभावी तरीके से लागू कराने के साथ ही सहायक अभियंताओं की वरिष्ठता का निर्धारण कराने की मांग की। अवर अभियंताओं को प्रभारी बनाए जाने की व्यवस्था खत्म कर लाइन के अनुरक्षण व मरम्मत कार्य के लिए पर्याप्त संख्या में गैंग की व्यवस्था करने की मांग दोहराई।
इसके अलावा विद्युत उपकेंद्रों का परीक्षण कर ट्रिपिंग, जर्जर पोल व तार बदलवाए जाने की मांग की। इंजीनियरों ने कहा कि अवर अभियंता प्रोन्नत सहायक अभियंता संवर्ग की लंबित मांगों को और समस्याओं के निराकरण के लिए केंद्रीय आह्वान पर 27 सितंबर को गोरखपुर मुख्य अभियंता कार्यालय के सामने 48 घंटे भूख हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गईं तो गांधी जयंती पर प्रबंध निदेशक कार्यालय वाराणसी में 24 घंटे भूख हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
इस मौके पर इंजीनियर ओमप्रकाश पासवान, धर्मेंद्र कुमार मल्ल, रमेश कुमार सिंह, भोलानाथ, धर्मेंद्र कुमार यादव, राजेश कुमार मौर्य, अरुण कुमार मौर्य, शैलेश कुमार, कृष्ण कुमार मौर्य, अरविंद त्रिगुणायत, संदीप कुमार मिश्र, एसके सिंह, राजकुमार, दीपक कुमार, सोहन कुमार, रविंद्र पाल, विशंभर प्रसाद, नित्यानंद ओझा, अमन कुमार आदि मौजूद रहे।
दो दिनों से 20 गांवों की विद्युत आपूर्ति बंद
तमकुहीराज। विद्युत उपकेंद्र गुरवलिया के राजापाकड फीडर से जुड़े करीब 20 गांवों में दो दिनों से विद्युत आपूर्ति न होने के कारण लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं। घर में पड़े इलेक्ट्रानिक उपकरण भी बेकार साबित हो रहे है। यही नहीं मोबाइल तक चार्ज करने के लिए लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गुरवलिया उपकेंद्र के राजा पाकड़ फीडर से जुड़े बरवाराजा पाकड़, खुदरा अहिरौली, नौका टोला, पकड़ी गोसाई, पगरा प्रसाद गिरी, पगरा पड़री, बसंतपुर, सेमबारी समेत 20 गांवों की विद्युत आपूर्ति बीते दो दिनों से बाधित है। क्षेत्र के उपभोक्ता नगनरायन सिंह का कहना है कि बिजली न रहने से पेयजल का भी संकट उत्पन्न हो गया है।
मजबूरी में लोगों को छोटे हैंडपंपों का पानी पीना पड़ रहा है। खुदरा अहिरौली के ग्राम प्रधान रामाकांत राय का कहना है कि दो दिनों से बिजली न आने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पंखा आदि इलेक्ट्रानिक उपकरण बेमतलब साबित हो रहे है। अभिमन्यु पांडेय का कहना हैै कि विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से मोबाइल चार्ज की समस्या बढ़ गई है।
आपसी संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। पगरा प्रसाद गिरी के ग्राम प्रधान ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि शिकायत के बाद भी निगम के अफसर आपूर्ति बहाल नहीं करा रहे हैं। दिन तो किसी तरह कट जा रहा है, लेकिन रात के वक्त काफी दिक्कत हो रही है।