फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   कटान से शिव मंदिर का अस्तित्व खतरे में

कटान से शिव मंदिर का अस्तित्व खतरे में

Wed, 01 Aug 2018 11:40 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Wed, 01 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
कटान से शिव मंदिर का अस्तित्व खतरे में
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
कसया। तहसील क्षेत्र के परवरपार में छोटी गंडक नदी के किनारे स्थित प्राचीन शिव मंदिर का अस्तित्व कटान के कारण खतरे में है। नदी की कटान से मंदिर को बचाने के लिए बुधवार को जिला पंचायत सदस्य की अगुवाई में तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में 24 घंटे के भीतर बचाव कार्य शुरू नहीं होने पर शुक्रवार से आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने के बाद जिला पंचायत सदस्य मधुसूदन कुशवाहा ने बताया कि खजुरिया माइनर से बार-बार नदी में पानी छोड़ा जाता है। इससे नदी का जलस्तर बढ़ जाता है और कटान तेज हो जाती है। इस समय नदी मंदिर के निकट तेजी से कटान कर रही है। सोमवार को युवा नेता राजेश प्रताप राव की अगुवाई में मंदिर के निकट कटान स्थल का जायजा लिया गया था। इस दौरान एसडीएम ने मंदिर के निकट बचाव कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन तीन दिन बाद भी काम शुरू नहीं हुआ। इस मौके पर संजय राव, रोशन गिरी, अतुल त्रिपाठी, अजय प्रताप यादव, संतोष कुमार भारती, धर्मराज सैनी, विजय कुमार, कृष्ण कुमार राव, धीरज त्रिपाठी, धनंजय सिंह, प्रदीप सिंह सैंथवार, विवेक कुमार सिंह, जावेद अख्तर, अजीमुल्लाह अंसारी, नैयर आजम, अजी हुसैन, गयासुद्दीन सिद्दिकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed