{"_id":"6a0f74bd42942887bb034b49","slug":"70-ambedkar-statues-to-undergo-renovation-at-a-cost-of-7-crore-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-160305-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सात करोड़ से 70 आंबेडकर प्रतिमाओं का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सात करोड़ से 70 आंबेडकर प्रतिमाओं का होगा कायाकल्प
Fri, 22 May 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 22 May 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले की ऐतिहासिक धरोहरों और महापुरुषों की विरासत को सहेजने के लिए प्रदेश सरकार ने आंबेडकर मूर्ति विकास योजना को हरी झंडी दे दी है। इस योजना के तहत जिले की सात विधानसभाओं में 10-10 प्रमुख डा.भीम राव आंबेडकर प्रतिमाओं का चयन कर उनका सुंदरीकरण किया जाएगा। प्रत्येक स्मारक के विकास पर 10 लाख रुपये खर्च होंगे, जिसके लिए विधायकों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। योजना के अंतर्गत मूर्तियों के चारों ओर बाउंड्रीवॉल, भव्य छत्र निर्माण, हरियाली और प्रकाश की आधुनिक व्यवस्था की जाएगी। समाज कल्याण विभाग के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य केवल मूर्तियों की सुरक्षा ही नहीं, बल्कि उनके आसपास के क्षेत्रों को जनोपयोगी केंद्र के रूप में विकसित करना भी है। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। जिले के 13 नगर निकायों व 14 ब्लॉकों में इस योजना को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाएगा। स्थान पर स्थापित मूर्ति पुरानी या क्षतिग्रस्त है तो उसके स्थान पर नई मूर्ति स्थापित की जाएगी। इससे स्मारकों की गरिमा और मजबूती दोनों सुनिश्चित होगी।
जिले की सातों विधानसभा में 10-10 डा.भीमराव आंबेडकर प्रतिमा व स्थलों को विकसित किया जाएगा। इसके लिए विधसानसभावार जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं। जिन-जिन प्रतिमाओं का प्रस्ताव मिलेगा। उनका विकास कराया जाएगा। इसके लिए जरूरी प्रकिया आरंभ कर दी गई है। ताकि समय से इन स्थलों का विकसित कर लिया जाए। यह शासन की प्राथमिकता में शामिल है। -रमाशंकर यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी,कुशीनगर
00000