फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   7 crore spent nose fell

Kushinagar News: ठोकर पुनर्स्थापना पर खर्च हुए सात करोड़, नोज धंसा

Tue, 27 Jun 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 27 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
7 crore spent nose fell
गंडक नदी में कटकर विलीन हुआ ठोकर का हिस्सा।संवाद
फोटो है।
विज्ञापन

छितौनी तटबंध की मजबूती के लिए ठाेकर की पुनर्स्थापना और लगाया गया था परक्यूपाइन

संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। गंडक नदी के किनारे बने छितौनी तटबंध की मजबूती के लिए हनुमानगंज गांव के पास एक ठोकर की पुनर्स्थापना पर सात करोड़ से ज्यादा खर्च हुए। जल शक्ति मंत्री ने कुछ दिन पहले दौरा किया था। उसका आगे के नोज का लगभग 20 मीटर हिस्सा धंस गया है। इससे गुणवत्ता की कलई खुल गई है।
महराजगंज जिले की सीमा से माघी-भगवानपुर गांव तक करीब 14.400 किलोमीटर तटबंध गंडक नदी के प्रकोप से बचाव के लिए बना है। इसे छितौनी तटबंध के नाम से जाना जाता है। इस तटबंध के 9.752 किलोमीटर पर स्थित (हनुमानगंज गांव के सामने) की ठोकर मजबूती के लिए लांचिंग एप्रन व स्लोप पिचिंग की पुनर्स्थापना कार्य कराया गया है। इस ठोकर को और मजबूती देने के लिए दोनों तरफ परक्यूपाइन लगाया गया है। इस दोनों कार्य पर सात करोड़ 91 लाख 64 हजार रुपये खर्च हुए हैं।
विज्ञापन

नौ जून को प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने इस कार्य की जांच की थी। सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्य की गुणवत्ता व मजबूती के तमाम दावे भी किए थे। नदी में अभी बाढ़ नहीं आई है। पानी का बहाव भी तेज नहीं है। इसके बावजूद ठोकर के नीचे का लगभग बीस मीटर हिस्सा पत्थर व जाली सहित कटकर पानी में चला गया है। अब लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि जब गंडक उफान पर आएगी, तब ठोकर का क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमानगंज गांव के प्रधान जनार्दन चौधरी, पूर्व प्रधान हरिशंकर सिंह, भैंसहा गांव के पूर्व प्रधान गोलू गुप्ता, मुन्ना यादव, राम प्रताप, भोला, सुरेश यादव, रमाशंकर आदि ने कहा कि हर वर्ष बंधे की मरम्मत के नाम पर धन खर्च होता है, लेकिन बंधा मजबूत नहीं होता है। पैसे का सही उपयोग नहीं हो रहा है। ठोकर कटने की उच्चस्तरीय जांच हो तो कई अधिकारियों की कलई खुल जाएगी।
इस संबंध में बाढ़ खंड के सहायक अभियंता मनोरंजन चौधरी का कहना है कि इसकी जांच की जाएगी। जो भी दोषी मिलेगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed