{"_id":"6a384ae81c940681d20d2ff1","slug":"574-lakh-after-hacking-a-bank-account-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-162275-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बैंक खाता हैक कर साइबर ठगों ने उड़ाए 5.74 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बैंक खाता हैक कर साइबर ठगों ने उड़ाए 5.74 लाख रुपये
Mon, 22 Jun 2026 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 5.74 लाख रुपये निकाल लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के जवार भैंसहा गांव निवासी आजाद हुसैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनका खाता दुदही स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा में है। आरोप है कि 11 जनवरी 2026 को अज्ञात साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते को हैक कर 5.74 लाख हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित के अनुसार मामले की जानकारी होने पर उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस को भी तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ साइबर ठगी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है और बैंक खाते से हुए लेन-देन का विवरण खंगाला जा रहा है। थानाध्यक्ष धींरेंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।