{"_id":"69f65e0c05a2f3db350bb025","slug":"55-teams-will-survey-the-sugarcane-area-verification-of-the-stalk-will-be-done-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-159084-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 55 टीमें करेंगी गन्ना क्षेत्र का सर्वे, पेड़ी का होगा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 55 टीमें करेंगी गन्ना क्षेत्र का सर्वे, पेड़ी का होगा सत्यापन
Sun, 03 May 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 03 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
सेवरही चीनी मिल के गन्ना सर्वेक्षण करते कर्मचारी व किसान।स्रोत-सोशल मीडिया
तमकुहीरोड। सेवरही चीनी मिल परिक्षेत्र में पेराई सत्र 2026-27 के लिए जीपीएस ( ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम) से शनिवार को गन्ने की फसल का सर्वे शुरू हो गया। इस सर्वे के तहत किसानों को उनके खेत की जानकारी सीधे मोबाइल पर मिलेगी और नए किसानों का पंजीकरण भी किया जाएगा। सर्वे कार्य पूरा करने के लिए गन्ना विकास समिति व चीनी मिल की ओर से 55 टीमें गठित की गई हैं। सर्वे पूरा करने लक्ष्य 30 जून तक निर्धारित है।
सेवरही इलाके में बीस हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल पर गन्ने की खेती की जाती रही है। पेराई सत्र में गन्ने के संभावित उत्पादन, गन्ना क्षेत्र का निर्धारण, आपूर्ति की जानकारी के लिए जीपीएस से गन्ने की फसल का सर्वे कार्य आरंभ कर दिया गया है। इससे आगे की योजना आदि बनाने में मिल प्रबंधन को सहूलियत मिलेगी तो वहीं, उत्पादन को लेकर अनुमानित आकड़ा भी प्राप्त हो जाता है।
सर्वे के लिए सेवरही, तरयासुजान और दुदही क्षेत्र के लिए 55 टीमें सर्वे के कार्य में जुट गई हैं। सर्वे के माध्यम से पिछले साल गन्ने की पौध से चीनी मिल को हुई आपूर्ति, बढ़े हुए रकबे का रिकार्ड आदि मिल जाता है। संवाद