{"_id":"5b9954da867a557eaa4dd5bb","slug":"51536775386-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव के कार्यक्रमों की हुई घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव के कार्यक्रमों की हुई घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
student union election
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुहीरोड। किसान पीजी कॉलेज सेवरही की प्रबंध समिति ने छात्रसंघ चुनाव की घोषणा कर दी है। कॉलेज प्रशासन ने चुनाव कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। यहां शुक्रवार को नामांकन पत्रों की बिक्री और नामांकन का कार्य संपन्न कराया जाएगा। जबकि 19 सितंबर को मतदान और इसी दिन शाम को मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। लिंगदोह कमेटी के नियमों के अनुसार ही यहां चुनाव कराए जाने का निर्णय लिया गया है।
किसान पीजी कॉलेज सेवरही के प्रबंध समिति ने चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा करते हुए बताया कि शुक्रवार को दिन के 10 बजे से 12 बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी और उसी दिन 12 बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
शनिवार को दिन के 10 बजे से 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच, एक बजे से नामांकन पत्रों की वापसी और दो बजे से आपत्ति दाखिल किए जाएंगे। रविवार को 10 बजे से चुनाव में प्रतिभाग करने वाले वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। 19 सितंबर को सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक मतदान और दो बजे से मतगणना का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
इसी दिन परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। कॉलेज के प्रबंधक अनूप कुमार राय ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव लिंगदोह कमेटी के नियमों के तहत कराने का निर्णय लिया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वाले उम्मीदवारों की दावेदारी निरस्त की जा सकती है।