फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

Wed, 18 Oct 2017 12:50 AM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
खड्डा तहसील में धरना पर बैठे लेखपाल संघ के लोग । - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
खड्डा (कुशीनगर)। तहसील क्षेत्र में तैनात लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम खड्डा को सौंपा। इससे पहले लेखपालों ने धरना प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष बृजनारायण सिंह व तहसील मंत्री विभव कुमार शर्मा की अगुवाई में लेखपालों ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इनकी मांग थी कि लेखपाल पद की शैक्षिक अर्हता स्नातक करने, पदनाम राजस्व निरीक्षक करने, प्रारंभिक वेतन ग्रेड पे 2000 से बढ़ाकर 2800 किए जाने, एसीपी विसंगति दूर करने, विशेष परिस्थितियों में लेखपाल के निजी अनुरोध पर प्रदेश के किसी भी जनपद में स्थानांतरण संबंधी लेखपाल सेवा नियमावली में संशोधन करने, लैपटॉप और स्मार्टफोन उपलब्ध कराने, वर्ष 2001 में चयनित तथा वर्ष 2003-04 में प्रशिक्षित, लेकिन शासन/परिषद स्तर से प्रशिक्षण के समय प्रभावी सेवा शर्तों के अनुसार पुरानी पेंशन व्यवस्था का लाभ प्रदान किया जाए। लेखपालों ने कहा कि शासन इस पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस दौरान संजय गुप्ता, संजय पाल, अभिमन्यु, अनामिका मिश्रा, सुप्रिया राज, पूजा प्रजापति, निरमा भारतीय, शालिनी, रमाकांत पांडेय, वीरेंद्र सिंह, विजेंद्र कुमार सिंह, धीरज शुक्ला, विनोद सिंह, सुरेंद्र प्रजापति, रमेश शाही, हरिओम पटेल, हरेंद्र गुप्ता, करुणाकरण चौरसिया, विनय कुमार सिंह, पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed