फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   टीईटी की परीक्षा

टीईटी की परीक्षा

Sun, 15 Oct 2017 11:59 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
टीईटी की परीक्षा
विज्ञापन

पडरौना। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) रविवार को जनपद के आठ केंद्रों पर संपन्न हो गई। इसके लिए जिले भर में कुल 8890 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 7558 ने परीक्षा दी। 1332 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में बने केंद्र पर सुबह प्रथम पाली की परीक्षा में एक परीक्षार्थी को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने परीक्षा केंद्र के अध्यक्ष की तहरीर पर परीक्षार्थी के खिलाफ परीक्षा की परिनियमावली व इलेक्ट्रानिक डिवाइस के दुरुपयोग से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज किया तथा आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर थाने चली गई। इसके अलावा पडरौना के सेंट थ्रेसेस स्कूल में बने केंद्र पर 50 से अधिक परीक्षार्थी टीईटी परीक्षा से वंचित कर दिए गए। परीक्षार्थियों का आरोप था कि मूल प्रमाण पत्र न दिखा पाने पर उन्हें परीक्षा से वंचित किया गया, जबकि उन्होंने अपने सभी प्रमाण पत्रों की छाया प्रति दिखाई थी, फिर भी उनकी एक न सुनी गई।
रविवार को सुबह 10 बजे से 12.30 तक प्रथम पाली में हुई टीईटी की प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए जिले में कुल आठ केंद्र बनाए गए थे। इन परीक्षा केंद्रों पर कुल 3789 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन उनमें 3103 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 686 परीक्षार्थी परीक्षा नहीं दे सके।
विज्ञापन

इसी तरह दोपहर 2.30 से शाम पांच बजे तक हुई जूनियर स्तर की परीक्षा के लिए जिले में कुल दस परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें पंजीकृत कुल 5101 परीक्षार्थियों में से 4455 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 747 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कसया प्रतिनिधि के अनुसार बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में प्राथमिक स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में सुबह पाली में एक परीक्षार्थी के पास से इलेक्ट्रानिक डिवाइस पकड़ा गया। केंद्राध्यक्ष डॉ. अमृतांशु शुक्ल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आरोपी परीक्षार्थी विनोद कुमार सिंह के कक्ष निरीक्षक को किसी उपकरण के चलने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद इस कक्ष में मौजूद परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई। तब आरोपी के पास से इलेक्ट्रानिक डिवाइस बरामद हुआ। एसडीएम हाटा विपिन कुमार सिंह ने बताया कि इस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं एसओ गजेंद्र राय ने कहा कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। जेल भेजे जाने की कार्रवाई सोमवार को होगी।
डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र ने बताया कि इस वर्ष टीईटी परीक्षा जिले भर में सकुशल संपन्न हो गई। प्रथम पाली की परीक्षा में कुशीनगर के बुद्घ पीजी कॉलेज पर एक परीक्षार्थी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ परीक्षा देता मिला। परीक्षा केंद्राध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था। दूसरी पाली में कहीं से कोई शिकायत नहीं मिली।


50 से अधिक परीक्षार्थियों को परीक्षा से वंचित करने का आरोप
फोटो है।
पडरौना।
रविवार को हुई टीईटी की परीक्षा से कुछ परीक्षार्थियों ने मूल प्रमाण पत्र न दे पाने की दशा में परीक्षा से वंचित करने का आरोप लगाया। इन परीक्षार्थियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर इसकी शिकायत की।परीक्षार्थी अखिलेेश सिंह, संजय कुमार यादव, प्रेम कुमार गुप्ता, संजीव कुमार आदि ने आरोप लगाया कि उदित नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज, उदित नारायण पीजी कॉलेज, गीता इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रमाण पत्रों की छाया प्रति के आधार पर ही परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, लेकिन उनके परीक्षा केंद्र सेंट थ्रेसेस स्कूल पडरौना में मूल प्रमाण पत्र न दे पाने पर परीक्षा से वंचित कर दिया गया। जबकि उनके पास सभी प्रमाण पत्रों की छाया प्रति उपलब्ध थी। परीक्षा केंद्र के जिम्मेदारों की सख्ती के कारण उस केंद्र पर 50 से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed