फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पडरौना बाईपास निर्माण का मामला

पडरौना बाईपास निर्माण का मामला

Sat, 14 Oct 2017 05:50 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
पडरौना बाईपास निर्माण का मामला
पडरौना। शहर के पूर्वी ढाला से होकर जाने वाली बाइपास सड़क के निर्माण की मांग को लेकर नोनियापट्टी गांव के युवकों व यूएनपीजी कालेज के छात्र नेताओं ने शनिवार को इस टूटी सड़क पर धरना प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने दीपावली तक इस सड़क के गड्ढों को भरवाकर चलने लायक बनाने का आश्वासन दिया। एसडीएम के आश्वासन पर करीब दो घंटा बाद यह आंदोलन स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

पडरौना शहर का एक मात्र बाईपास रोड टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गया है। पूर्वी ढाले के दोनों तरफ सड़क में बने गड्ढों की वजह से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। आए दिन वाहन चालक इन गड्ढों के चलते हादसे का शिकार होते हैं। बाईपास सड़क खराब होने के चलते जटहां बाजार व खिरकिया होते हुए बिहार की तरफ जाने वाली बड़ी गाड़ियां शहर के बीच से होकर गुजरती हैं। इसकी वजह से दिन भर शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। इस सड़क के निर्माण की मांग को लेकर कुछ दिन पहले युवकों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा था। कार्रवाई नहीं होने पर 14 अक्टूबर से आंदोलन की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

शनिवार को यूएनपीजी कालेज छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री बजरंगी यादव की अगुवाई में नोनिया पट्टी गांव के युवक और यूएनपीजी कालेज के छात्र टूटी सड़क पर धरना पर बैठ गए। सड़क जाम कर धरना देने की जानकारी होने पर एसडीएम अजय नारायण सिंह व कोतवाल डॉ. विनय प्रकाश राय मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि दीपावली से पहले सड़क के गड्ढों को भरकर इसे चलने लायक बना दिया जाएगा। इसके अलावा रेलवे प्रशासन से भी इसके निर्माण के लिए वार्ता की जाएगी।इस मौके पर मोहम्मद आजम, रामनरेश दूबे, राजीव यादव, श्यामबाबू मोदनवाल, कैलाश यादव, सचिन यादव, अनिल यादव, शिवम उपाध्याय, रमन प्रताप शाह, शाकिर अली, रामलखन, जर्नादन, मुकेश, कृष्णमुरारी, सत्येंद्र, युनूस, अखलाक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed