फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   जेवर, नकदी और सामान जले

जेवर, नकदी और सामान जले

Sun, 25 Jun 2017 04:27 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 04:27 PM IST
विज्ञापन
जेवर, नकदी और सामान जले
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के पड़री राजा गांव में शनिवार की देर रात आग लगने से छह लोगों की झोपड़ियां जल गईं। इस आग लगी में 19 हजार रुपये नकद सहित सामान जल गए। आग में चार बकरियाें की भी झुलसने से मौत हो गई। सूचना देने के दो घंटे बाद अग्निशमन दस्ता पहुंचा, तब तक आग बुझाई जा चुकी थी।
विज्ञापन

पड़री राजा गांव में शनिवार की रात करीब 12:30 बजे घूरे की चिंगारी से भीमल की झोपड़ी में आग लग गई। काफी रात हो जाने के चलते जब तक घर के लोग जगे, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। उनके घर में रखा रसोई गैस सिलेंडर फट गया। उसकी तेज आवाज से लोग सहम गए। देखते ही देखते कई घरों में आग पकड़ लिया। लोगों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। आग में घिरी चार बकरियां जिंदा जल गईं। उनके घर में रखे गहने, कपड़े, अनाज आदि जलकर नष्ट हो गए। बगल के श्रीकिशुन के घर में आग लगने से उसमें रखे सामान गहने, कपड़े, साइकिल व 19 हजार रुपये सहित सारे सामान जल कर नष्ट हो गए। उनके घर में भी सिलेंडर में आग लग गई, लेकिन खाली होने के कारण पाइप और रेग्यूलेटर को ही नुकसान पहुंचा। इसके अलावा जयप्रकाश, जगदीश, चंद्रदेव, रामयादी व सरयुग के घरों को भी काफी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed