{"_id":"605e23158ebc3e59274e0c8c","slug":"50-thousand-kushinagar-news-gkp389920826","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार रुपये छीन ले गए उचक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 हजार रुपये छीन ले गए उचक्के
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 हजार रुपये छीन ले गए उचक्के
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पचार चौराहे की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के पचार चौराहे पर जनसेवा केंद्र संचालित करने वाले एक व्यक्ति के भतीजे से उचक्के 50 हजार रुपये छीन ले गए। वारदात शुक्रवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे की है। इस संबंध में पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पचार निवासी शिवसागर साहनी गांव के ही चौराहे पर सहज जनसेवा केंद्र संचालित करते हैं। सहयोग के लिए साथ में उनके भतीजा शेषनाथ साहनी भी रहता है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दोपहर में लगभग डेढ़ बजे यूपी बड़ौदा बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर जैसे ही कस्बे के आजाद चौक से कुछ दूर गए थे कि बैग में रखे 50 हजार रुपये लेकर उचक्के भाग निकले।
एसओ कपिलदेव चौधरी के मुताबिक शेषनाथ साहनी की तरफ से बताया गया है कि दो व्यक्ति आपस में झगड़ा कर रहे थे। यह देखकर बाइक रोकी और झगड़ा छुड़ाने लगे। इसी बीच उनके बैग से रुपये निकालकर भाग निकले। शेषनाथ साहनी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है। शीघ्र ही इसका पर्दाफाश कर दिया जाएगा।