{"_id":"66cc43429776290ab8008566","slug":"50-lakhpati-didi-honored-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-122139-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सम्मानित हुईं 50 लखपति दीदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सम्मानित हुईं 50 लखपति दीदी
Mon, 26 Aug 2024 02:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 26 Aug 2024 02:26 PM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक सभागार में रविवार को दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लखपति दीदी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें लखपति दीदी बनीं 50 समूह की सदस्यों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रोजेक्टर पर पीएम का भाषण सुना गया।
विशुनपुरा ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले महाराष्ट्र से पीएम के भाषण का प्रसारण हुआ। इसके बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 लखपति दीदी को सहायक विकास अधिकारी कृष्ण मोहन दास, शोधार्थी नीति आयोग प्रवीण अग्निहोत्री, ब्लॉक मिशन प्रबंधक विजय चौधरी ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अंत में दस समूह के सीआईएफ में 11 लाख, 832 समूहों को आरएफ धनराशि तीन लाख और 185 समूहों को सीसीएल करने के लिए 15 लाख समेत 5.42 करोड़ रुपये दिए गए। इस दौरान नीलम वर्मा, अंजू देवी, रंजीता देवी, मंसा कुशवाहा, सोनम देवी, सरोज, अंजलि मौजूद रहीं।