{"_id":"63c97f8c71051d777c3d48c4","slug":"449-council-schools-selected-on-the-basis-of-u-dice-plus-will-be-rejuvenated-kushinagar-news-gkp4648476135-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: यू-डायस प्लस के आधार पर चयनित 449 परिषदीय विद्यालयों का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: यू-डायस प्लस के आधार पर चयनित 449 परिषदीय विद्यालयों का होगा कायाकल्प
विज्ञापन
यू-डायस प्लस के आधार पर चयनित 449 परिषदीय विद्यालयों का होगा कायाकल्प
जर्जर भवनों के दीर्घ मरम्मत समेत कुल छह बिंदुओं पर होंगे निर्माण कार्य
पडरौना। जिले के 449 विद्यालयों के जर्जर भवन, शौचालय, पेयजल समेत अन्य छह बिंदुओं पर निर्माण कार्य कराकर बृहद कायाकल्प किया जाएगा। कायाकल्प कराने वाले इन विद्यालयों का चयन यू-डायस प्लस के आधार पर स्कूल के भवन निर्माण वर्ष और छात्र संख्या के अनुसार किया गया है। उच्चाधिकारियों से अनुमति मिलने पर विभाग की तरफ से तैयारी शुरू कर दी गई है।
कुशीनगर में कुल 2464 परिषदीय विद्यालय संचालित होते हैं। ऑपरेशन कायाकल्प योजना के तहत चिह्नित विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर ढंग से पूरा करना है। जिले के 449 विद्यालयों को यू -डायस प्लस के आधार पर चिह्नित किया गया है। स्कूल के भवन निर्माण वर्ष एवं अधिकतम छात्र संख्या आदि को देखते हुए चयनित विद्यालयों की सूची केंद्र सरकार के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को, प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से भेजी जाएगी। प्रधानाध्यापक अपने विद्यालय में कराए गए निर्माण कार्यों को प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से फीड कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे।
इन छह बिंदुओं पर होना है निर्माण
परिषदीय विद्यालय के जर्जर भवन की दीर्घ मरम्मत, रंगाई-पुताई, फर्नीचर की लघु मरम्मत, बालक-बालिका के लिए अलग क्रियाशील शौचालय एवं मूत्रालय, क्रियाशील विद्युत संयोजन, क्रियाशील स्वच्छ पेयजल, सुरक्षित चहारदीवारी समेत छह बिंदुओं पर निर्माण कार्य कराकर विद्यालय का कायाकल्प कराना है। विभाग की तरफ से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। मार्च माह के पहले निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
यू-डायस प्लस के आधार पर 449 विद्यालयों का चयन किया गया है। इन विद्यालयों में निर्माण कराने के लिए बीईओ को पत्र जारी कर दिया गया है। विद्यालयों में शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
डॉ. राम जियावन मौर्या, बीएसए, कुशीनगर