फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   42 KM long cycle yatra

अजय लल्लू के नेतृत्व में निकाली 42 किमी की साइकिल यात्रा

Sat, 20 Aug 2022 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
42 KM long cycle yatra
साइकिल यात्रा निकाल कर तहसील मुख्यालय पहुंचे पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
अजय लल्लू के नेतृत्व में निकाली 42 किमी की साइकिल यात्रा
विज्ञापन

तमकुहीराज। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में शुक्रवार को 42 किलोमीटर की साइकिल यात्रा निकाली गई। इसके बाद एसडीएम ब्यास नारायण उमराव को ज्ञापन देकर करीब 150 परिवारों की भूमि को वापस करने की मांग की गई। साथ ही चेताया गया कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े पैमाने पर धरना-प्रदर्शन और आमरण-अनशन किया जाएगा।
बता दें कि तमकुहीराज क्षेत्र के रामपुर जमुनिया गांव में बंजर भूमि पर बसे करीब 150 परिवारों की भूमि पर एक व्यक्ति के नाम पट्टा हो गया है। चकबंदी के दौरान की गई गड़बड़ी की जानकारी लोगों को अब हुई है। इसके बाद से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

तमकुहीराज के पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के रामपुर जमुनिया में बसे लोगों ने साइकिल यात्रा निकाली। विभिन्न जगहों से होकर साइकिल यात्रा तहसील मुख्यालय पहुंची। लोगों का कहना था कि गांव की बंजर भूमि पर लोग जमींदारी उन्मूलन के पहले से बसे हैं। चकबंदी के दौरान लेखपाल ने बगैर किसी अधिकारी के हस्ताक्षर के अपने पिता के नाम पर इस भूमि का पट्टा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबादी होने के कारण भूमि चकबंदी से बाहर थी, जिससे इस बारे में लोगों को जानकारी नहीं हो सकी। हाल के दिनों में किसी ने इस बात को उजागर किया तो लोगों को जानकारी हुई। गांव के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर मामले की जांच कराने और दोषी लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान ग्राम प्रधान सुग्रीव यादव, बाबूलाल यादव, स्वामीनाथ, रामचंद्र, शमसुद्दीन, दुखी, अकलू, भूखल, रामदीन, हरिश्चंद्र, सुभाष, छांगुर, मुद्रिका, मोहनलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed