फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   शिक्षा विभाग से जुड़ी खबर

शिक्षा विभाग से जुड़ी खबर

Mon, 30 Jul 2018 11:45 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा विभाग से जुड़ी खबर
शिक्षकों व शिक्षा मित्रों के समायोजन की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

शिक्षा मित्रों को मंगलवार, अध्यापकों को बृहस्पतिवार तक करना होगा आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के अंतर जनपदीय तबादले के बाद अब जिले के अंदर सहायक अध्यापकों व शिक्षा मित्रों का समायोजन शुरू हो गया है। शिक्षा मित्रों को इसके लिए मंगलवार तक जबकि सहायक अध्यापकों को बृहस्पतिवार तक आवेदन करना होगा। इसके बाद रिक्त पदों व जरूरत के अनुसार समायोजित शिक्षकों व शिक्षा मित्रों की सूची जारी की जाएगी।

पुरुष शिक्षा मित्रों को अपने मूल विद्यालय तथा महिला शिक्षा मित्रों को मूल विद्यालय या ससुराल के गांव वाले स्कूल में वापसी का मौका मिलेगा। इसके लिए समायोजित शिक्षा मित्रों को मंगलवार तक आवेदन पत्र जमा करना होगा। इसके अलावा प्राथमिक व जूनियर विद्यालय के अध्यापकों को भी समायोजन के लिए मौका मिलेगा। इसके लिए अध्यापक दो अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी बीएसए उदय प्रकाश मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए शिक्षक व शिक्षा मित्र संबंधित प्रपत्र भर कर कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed