फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   41 huts burnt due to sudden fire

Kushinagar News: अचानक लगी आग से 41 झोपड़ियां जलीं

Fri, 07 Apr 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 07 Apr 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
41 huts burnt due to sudden fire
बेदुपार के खलवा नौका में तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। क्षेत्र के बेदुपार ग्राम सभा के खलवा नौका टोला में बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे आग लगने से 41 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। फायर बिग्रेड की मदद से तीन घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक झोपड़ियो में रखे आभूषण, अनाज के साथ गृहस्थी के सामान जल गए।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खलवा नौका टोला में बृहस्पतिवार को दिन में करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने की खबर मिलते ही कई गांवों के लोग मौके पर एकत्र होकर आग बुझाने की कोशिश करने लगे। लोगों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड व तरयासुजान पुलिस को दी। पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। आग ने देखते ही देखते कई झोपड़ियों को अपने चपेट में ले लिया। इसमें बैजनाथ यादव की झोपड़ी में रखा आभूषण सहित कृषि उपकरण व घर गृहस्थी के सामान जल कर राख हो गए।
विज्ञापन

सुदामा यादव के घर के सभी सामान के साथ दो डेहरी में रखे अनाज आग की भेंट चढ़ गई। मंशीलाल, शिवशंकर, दुलारी, अच्छेलाल, विक्रम, बीरबल, कुमारी देवी, मनोज, केदार, बलिराम, दहारी, कन्हई, लालबाबू, छबीला, कैलाश, प्रमोद, शिवलाल, भोला, कारी, सुबाष, जलेसर सहित 41 लोगों की रिहायशी झोपड़ी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने की सूचना मिलते ही कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू भी घटना स्थल पर पहुंच गए। पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। मौके पर पहुंचे प्रभारी राजस्व निरीक्षक विनोद गौतम व हल्का लेखपाल मनोज कुमार ने क्षति का आंकलन कर अपनी रिपोर्ट तमकुहीराज तहसील प्रशासन को भेज दी है।

..
पेड़ में लगी आग
मथौली बाजार संवाद के अनुसार अहिरौली थाना क्षेत्र के गांव बेदुपार में स्थित सोनमाता मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को कूड़ा जलाते समय सूखे पेड़ों में आग पकड़ लिया। आग की लपट देखकर गांव के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed