फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   3,884 candidates skipped the UP Board exams.

Kushinagar News: 3,884 परीक्षार्थियों ने छोड़ी यूपी बोर्ड की परीक्षा

Wed, 11 Mar 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 11 Mar 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
3,884 candidates skipped the UP Board exams.
पडरौना। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कड़ी निगरानी में चल रही हैं। प्रथम पाली में मंगलवार को जिले के 194 परीक्षा केंद्र और द्वितीय पाली में 123 केंद्रों पर द्वितीय पाली में परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत कुल 63,294 परीक्षार्थियों में 59,410 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 3,884 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रथम पाली में हाईस्कूल की चित्रकला विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 57,070 परीक्षार्थियों में से 53,643 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 3,427 परीक्षा छोड़ दिए। इसी तरह प्रथम पाली में हुई इंटर की सामान्य आधारित विषय एवं कृषि में पंजीकृत 837 परीक्षार्थियों में 54 परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ दिए, जबकि 783 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं दूसरी पाली में इंटर की गृहविज्ञान और व्यवसाय अध्ययन विषय की परीक्षा हुई। गृहविज्ञान विषय में पंजीकृत 4,568 परीक्षार्थियों में से 4,234 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 334 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में अनुपस्थित रहे। इस पाली में हुई इंटर की व्यवसाय अध्ययन विषय में 819 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 750 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 69 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। डीआईओएस ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्वक चल रही है। केंद्रों का जिला प्रशासन की तरफ से गठित सचल टीमें, जोनल मजिस्ट्रेट लगातार भ्रमण करते रहे। निरीक्षण के दौरान केंद्र व्यवस्थापकों को चेतावनी दी गई कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed