फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   36 teachers will be hounered

गोरखपुर मंडल के 36 शिक्षक होंगे सम्मानित

Sun, 21 Aug 2022 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
36 teachers will be hounered
गोरखपुर मंडल के 36 शिक्षक होंगे सम्मानित
विज्ञापन

विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से शिक्षक दिवस पर होगा सम्मान समारोह
मंडल में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों की सूची तैयार करके दिलाएंगे सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से शिक्षक दिवस पर गोरखपुर मंडल के 36 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए संगठन की मांग पर एडी बेसिक ने गोरखपुर मंडल के सभी बीएसए को पत्र जारी कर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले जिले के शिक्षकों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से बीते कई वर्षों से शिक्षक दिवस के दिन शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। बीते वर्षों में हर बार संगठन की तरफ से मंडल के सभी जिलों से उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों की तैयार की जाती थी। लेकिन इस बार संगठन के पदाधिकारियों के आग्रह पर एडी बेसिक गोरखपुर डॉ. सत्यप्रकाश तिवारी ने गोरखपुर, कुशीनगर और महराजगंज के बीएसए को पत्र जारी कर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करने वाले शिक्षकों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उनकी तरफ से जारी पत्र के अनुसार गोरखपुर जिले के 21, कुशीनगर, देवरिया और महराजगंज जिले से पांच-पांच शिक्षकों की सूची उपलब्ध करानी है।
विज्ञापन

कोट
कुशीनगर जिले में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच शिक्षकों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश मिले हैं। इसके अनुपालन के लिए जिले के सभी बीइओ को निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र ही जिले से पांच शिक्षकों की सूची उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कमलेंद्र कुमार कुशवाहा, बीएसए कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed