फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   "33 percent reservation for women in politics is historic"

Kushinagar News: ''राजनीति में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण ऐतिहासिक''

Mon, 20 May 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 20 May 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
"33 percent reservation for women in politics is historic"
नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबो​धित करतीं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिव
फाजिलनगर। पीएनएम इंटर काॅलेज में रविवार को नारी शक्ति वंदन सम्मेलन हुआ। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से नारी सशक्तीकरण के लिए किए गए कार्यों पर चर्चा के साथ देश हित और नारी सुरक्षा के लिए तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम नए भारत की नई लोकतांत्रिक व्यवस्था की शुरुआत की घोषणा है। पूर्व की सरकारों के सार्वजनिक कार्यक्रम में नारी शक्ति नाममात्र की दिखती थी। लेकिन, आज समय व परिस्थिति बदल चुकी है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विश्वगुरु है। एमएलसी व राष्ट्रीय महामंत्री संगीता यादव ने कहा कि आज समाज के सभी क्षेत्र में महिला आगे बढ़ रही है। प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर पार्टी की सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया है। इस दौरान शशांक मणि त्रिपाठी, विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, रजनी पांडेय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय,क्षेत्रीय अध्यक्ष अनीता गुप्ता,आरती शर्मा, सह प्रभारी भाजयुमो भक्ति शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डाॅ. अर्चना पांडेय, जिला मंत्री निर्मला गौतम मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed